Live
Search

 

Home > Posts tagged "hapur news"
Tag:

hapur news

More News

Home > Posts tagged "hapur news"

पेट है या स्टोर रूम! शख्स के अंदर से निकले स्टील-प्लास्टिक के 50 Item; फटी रह गईं डॉक्टरों की आंखें

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति के पेट से सर्जरी करके 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथब्रश और दो पेन निकाले।

Mobile Ads 1x1

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ ज़िले से एक  हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, डॉक्टरों ने एक 35 साल के व्यक्ति के पेट से ऑपरेशन करके 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथब्रश और दो पेन निकाले. मरीज़ सचिन को उसके परिवार ने ग़ाज़ियाबाद के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था. लेकिन उस नशा केंद्र में लड़के के साथ ऐसी बदसुलूकी हुई जो सच में हैरान कर देने वाली थी. इस दौरान सचिन का आरोप है कि उसे केंद्र में बहुत कम खाना दिया जाता था. कभी सिर्फ़ दो-तीन रोटियाँ और थोड़ी सी सब्ज़ी, तो कभी सिर्फ़ एक बिस्किट. इससे नाराज़ होकर उसने चम्मच और टूथब्रश जैसी चीज़ें निगलना शुरू कर दीं. 

खाना नहीं मिला तो निगल गया ये सब 

मरीज़ ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वो सेंटर में रखे चम्मच और टूथब्रश बाथरूम में ले जाकर तोड़ देता था और पानी के साथ निगल खा जाता था. कई दिनों तक ऐसा करने के बाद, अचानक उसके पेट में तेज़ दर्द होने लगा, जिसके बाद उसे हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद डॉ. श्याम कुमार ने इस बात की जानकारी दी कि जब मरीज़ की अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे रिपोर्ट आई, तो उसमें धातु और प्लास्टिक की कई वस्तुएं दिखाई दीं. शुरुआत में, सोचा गया था कि उन्हें एंडोस्कोपी के ज़रिए निकाला जा सकता है, लेकिन वस्तुओं की बड़ी संख्या और आकार के कारण, यह संभव नहीं था. आखिरकार, मरीज़ की सर्जरी हुई और सभी चीजें सफलतापूर्वक निकाल दी गईं.

पहले बार सामने आया अजब गजब मामला 

डॉ. कुमार का कहना है कि कहा कि मैंने अपने जीवन में ऐसा मामला पहली बार देखा है. यह वाकई चौंकाने वाला है कि कोई गुस्से में इतना खतरनाक कदम उठा सकता है.” मरीज़ की हालत फिलहाल स्थिर है और वह चिकित्सकीय देखरेख में है.

MORE NEWS