Kashmiri Woman Donates Gold For Iran 2026: यह कहानी केवल एक दान की नहीं, बल्कि उस गहरे रूहानी जुड़ाव की है जो कश्मीर और ईरान के बीच सदियों से रहा है, कश्मीर की इस महिला के पति का इंतकाल 28 साल पहले हो गया था, तब से उन्होंने अपने पति की याद के तौर पर उनके दिए हुए सोने को सहेज कर रखा था, लेकिन जब उन्होंने ईरान के लोगों को मुश्किल दौर से गुजरते देखा, तो उन्होंने अपनी सबसे कीमती भावना को उनके नाम कर दिया ईरान की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि "बहन, आपके आंसू और आपकी पवित्र भावनाएं ईरान के लोगों के लिए सुकून का सबसे बड़ा जरिया हैं और इन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा, यह घटना साबित करती है कि जब इंसानियत जागती है, तो सोने की चमक फीकी पड़ जाती है और एक बेवा की दुआएं और उसकी संवेदनाएं सबसे बड़ा सहारा बन जाती हैं, इस निस्वार्थ प्रेम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कश्मीर की मिट्टी में कितनी मोहब्बत और हमदर्दी बसी है.