Goregaon Gas Balloon Explosion: मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक ऐसी खबर आई है जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी, एक हाई-राइज बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक ‘मौत का घर’ बनते-बनते रह गई दरअसल, कुछ लोग बर्थडे पार्टी के लिए गैस वाले गुब्बारों का एक बड़ा गुच्छा लेकर लिफ्ट में चढ़े थे, तभी अचानक उन गुब्बारों में एक जोरदार धमाका हो गया, CCTV फुटेज में दिख रहा मंजर किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं है—जैसे ही ब्लास्ट हुआ, पूरी लिफ्ट आग की लपटों और धुएं से भर गई, गनीमत रही कि लिफ्ट का दरवाजा खुला था, जिससे लोग अपना सामान छोड़कर जान बचाकर बाहर भागे हालांकि, इस भयानक हादसे में दो लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, अगर लिफ्ट बंद होती, तो अंदर मौजूद लोगों का बचना नामुमकिन था, गोरेगांव पुलिस ने इस जानलेवा लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए गुब्बारा विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
129