Lucknow University Mosque Closure: लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के अंदर स्थित करीब 200 साल पुरानी ऐतिहासिक लाल बारादरी मस्जिद को प्रशासन द्वारा वेल्डिंग करके बंद किए जाने पर भारी बवाल खड़ा हो गया है, छात्रों का कहना है कि 1800 ईस्वी में नसीरुद्दीन हैदर द्वारा बनवाई गई यह इमारत ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के संरक्षण में है, फिर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पर ताला कैसे जड़ा? इस फैसले के विरोध में जब मुस्लिम छात्र कैंपस के खुले मैदान में नमाज पढ़ने और इफ्तार करने बैठे, तो वहां एक बेहद भावुक नजारा दिखा, अपने दोस्तों की धार्मिक आजादी के लिए हिंदू छात्र उनके पीछे सुरक्षा घेरा बनाकर खड़े हो गए ताकि इबादत में कोई खलल ना पड़े, छात्रों ने साफ संदेश दिया कि प्रशासन ताला लगा सकता है, लेकिन दिलों के भाईचारे को नहीं बांट सकता.