Tonk Villagers Return Blankets: राजस्थान के टोंक में पूर्व बीजेपी सांसद सुखबीर सिंह (Sukhbir Singh) जौनापुरिया द्वारा मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने और उनसे कंबल वापस छीनने की घटना ने अब एक नया और ऐतिहासिक मोड़ ले लिया है, सांसद की इस 'नफरती राजनीति' के खिलाफ पूरा गांव एक साथ खड़ा हो गया है, ग्रामीणों ने मिसाल पेश करते हुए ना केवल सांसद द्वारा दिए गए सभी कंबल वापस कर दिए, बल्कि उनके द्वारा बांटी गई मिठाइयों के डिब्बे भी उनके मुंह पर लौटा दिए, गांव वालों का गुस्सा इस बात पर था कि एक नेता ने उनके बीच मजहब की दीवार खड़ी करने की कोशिश की, निवाई के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर नारेबाजी की और स्पष्ट संदेश दिया कि राजस्थान की धरती 'गंगा-जमुना तहजीब' की है, उन्होंने कहा कि "हमें ऐसे नेता की मदद की जरूरत नहीं है जो हमारे हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में जहर घोले" ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे आपस में चंदा इकट्ठा कर लेंगे या भीख मांग लेंगे, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति से सहायता नहीं लेंगे जो उनकी मां-बहनों का अपमान करे, यह विरोध अब राजस्थान में स्वाभिमान का प्रतीक बन गया है.