Valentine Day Protest Patna Buddha Smriti Park: वैलेंटाइन डे के अवसर पर पटना के बुद्ध स्मृति पार्क के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को मिला, कई हिंदू संगठनों और युवाओं के समूहों ने हाथों में हनुमान चालीसा लेकर इस पश्चिमी त्योहार का कड़ा विरोध किया, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति के खिलाफ है, इसलिए वे युवाओं को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं, इस दौरान पार्क के बाहर जमकर नारेबाजी हुई और युवाओं से अपनी जड़ों की ओर लौटने की अपील की गई, केवल विरोध ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने 14 फरवरी को पुलवामा के शहीदों की याद में 'ब्लैक डे' के रूप में भी मनाया और वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.