Hapur Farmer Protest BKU Arajnaitik: जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है, भाकियू अराजनैतिक BKU संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर (Saranjeet Singh Gujar) ने अपनी मांगों को लेकर गुरुद्वारा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह का प्रयास किया, जैसे ही उन्होंने खुद पर पेट्रोल डाला, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए, पुलिस और किसान नेताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और पेट्रोल की कैन छीनने को लेकर 'फिल्मी' स्टाइल में छीना-झपटी हुई, जिसमें एक दरोगा सड़क पर गिर गए.