Live
Search

 

Home > Posts tagged "home loan news"
Tag:

home loan news

More News

Home > Posts tagged "home loan news"

RBI Repo Rate News: रेपो रेट पर RBI ने सुना दिया अपना फैसला, जानिए होम-कार लोन सस्ता हुआ या महंगा?

rbi repo rate news: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फरवरी से रेपो दर में 3 किस्तों में कुल 1 फीसदी की कटौती की है. इसके बाद होम लोन और कार लोन और सस्ता होने के आसार हैं.

Mobile Ads 1x1

RBI Policy: अगर आप भी कार या फ्लैट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको केंद्र में सत्तासीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार (NDA Govt) ने बड़ा तोहफा दिया है. RBI की ओर से रेपो रेट में .25 प्रतिशत की कटौती की गई है. इसके बाद सरकारी और प्राइवेट बैंक होम लोन और कार लोन पर ब्याज दरें घटा सकते हैं. ऐसे में कार और फ्लैट खरीदना सस्ता हो जाएगा. माना जा रहा है कि कुछ बैंक शाम या फिर सोमवार को ब्याज दरों में कटौती का एलान कर सकते हैं. 

2 दिन तक चली बैठक के बाद लिया गया फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद शुक्रवार (5 दिसंबर, 2025) को रेपो रेट घटाने का फैसला लिया गया. इस तरह फरवरी से रेपो दर में 3 किस्तों में कुल 1 प्रतिशत की कटौती की गई है. 3 और 4 दिसंबर को चली RBI की MPC की बैठक के बाद शुक्रवार (5 दिसंबर, 2025) को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी दी कि रेपो रेट में .25 प्रतिशत की कटौती की गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके बाद कार और होम लोन और सस्ता होगा. जल्द ही बैंक भी लोन दरें कम करने का एलान कर सकते हैं. माना जा रहा है कि लोन के लिए ब्याज दर में कटौती होने के बाद लोग घर, कार और ऑटो लोन लेने में रुचि लेंगे. इसका सकारात्मक असर हमारी अर्थ व्यवस्था पर पड़ेगा. 

5.25% हुई नई रेपो रेट 

यहां पर बता दें कि 3 दिसंबर को (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक शुरू हुई थी. 3 और 4 दिसंबर को चली 2 दिवसीय इस बैठक में फैसला लेते हुए रेपो रेट में .25 प्रतिशत की कटौती की गई है. इस बार भी पिछली 2 बार की तरह रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है. रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती करने के बाद अब नई रेपो रेट 5.25% हो गई है. यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी. 

रेपो रेट कब और क्यों घटाता है RBI?

विशेषज्ञों के अनुसार, अर्थव्यवस्था जब धीमी होती है तो विदेश निवेश भी कम हो जाता है. इसे सामान्य करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रेपो रेट में कटौती करता है. ऐसे करने का मकसद बैंकों को सस्ते ब्याज पर लोन मुहैया कराना होता है. इसके बाद बैंक अपने उपभोक्ताओं को भी कम ब्याज पर लोन देते हैं. लोन सस्ता होने के बाद लोग घर-कार खरीदते हैं. इससे अर्थव्यवस्था में गति आती है. 

MORE NEWS