उत्तर प्रदेश के संभल से एक ऐसी खबर आई है जो इंसानियत पर आपके भरोसे को और मजबूत कर देगी, गली में खेल रहे कुछ बच्चों को अचानक जमीन पर गिरा हुआ एप्पल का सबसे महंगा फोन 'आईफोन 17 प्रो मैक्स' मिला, फोन की कीमत और चमक देखकर भी बच्चों का ईमान नहीं डोला, उन्होंने तुरंत यह फोन पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने असली मालिक को ढूंढकर उन्हें उनका कीमती फोन वापस लौटाया.