IND vs AFG U-19 Semi Final: अफगानिस्तान के 311 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत के सभी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. भारत की टीम ने इस स्कोर को 41.1 ओवर में हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई. जहां शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को इंग्लैंड से मुकाबला होगा. भारत की तरफ से सर्वाधिक रन एरॉन जॉर्ज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 104 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 115 रन बनाए.
इसके अलावा, वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 68 रन, आयुष म्हात्रे ने 62 रन और विहान मल्होत्रा ने नाबाद 38 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से नूरिश्तानी उमरजई ने 2 विकेट और वहीदुल्लाह जादरान ने 1 विकेट लिए.
अफगानिस्तान ने भारत के सामने रखा 311 रनों का लक्ष्य
आज यानी बुधवार (4 फरवरी, 2026) को ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को हरा दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 310 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया है. अफगानिस्तान की ओर से फैजल शिनोजादा ने 110 रन बनाए. इसके अलावा, उजैरुल्लाह नियाजई ने भी 101 रनों की शानदार पारी खेली. इसके दम पर अफगानिस्तान ने भारत को 311 रनों का बड़ा टारगेट दिया.
भारत की तरफ से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा भारत का कोई तीसरा गेंदबाज 1 भी विकेट नहीं ले पाया.
आईसीसी T20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, ईशान किशन ने लगाई जबरदस्त छलांग, पाकिस्तान के इस खिलाड़ी का भी दिखा दम
फाइनल में इंग्लैंड से होगा मुकाबला
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार यानी (6 फरवरी, 2026) को भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का हराया. अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से हुआ. ये मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड ने चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से हराकर फाइनल में जगह पक्की की.