9 Foot Crocodile In IIT Bombay Campus: देश के सबसे प्रीमियम संस्थान IIT बॉम्बे में सोमवार का दिन किसी फिल्म के 'थ्रिलर' सीन जैसा रहा, रात करीब 3 बजे जब पूरा कैंपस सो रहा था, सुरक्षाकर्मियों की नजर एक 9 फुट लंबे मगरमच्छ पर पड़ी जो प्रशासनिक ब्लॉक के पास रेंग रहा था, मगरमच्छ को देखते ही कैंपस में अलर्ट जारी कर दिया गया, माना जा रहा है कि यह भारी बारिश या भोजन की तलाश में पास की पवई झील से निकलकर कैंपस में घुस आया था, सूचना मिलते ही वन विभाग और वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, भारी मशक्कत और सावधानी के साथ टीम ने मगरमच्छ को जाल में फंसाया, राहत की बात यह रही कि इस दौरान ना तो किसी इंसान को चोट आई और ना ही मगरमच्छ को कोई नुकसान पहुंचा फिलहाल मगरमच्छ का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है, जिसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास (झील) में छोड़ दिया जाएगा,प्रशासन ने छात्रों को रात के समय झील के आसपास ना जाने की सख्त चेतावनी दी है.