Live
Search

 

Home > Posts tagged "india a vs usa"
Tag:

india a vs usa

More News

Home > Posts tagged "india a vs usa"

विश्व कप से पहले USA का बड़ा कारनामा, भारत A के खिलाफ खेला ऐसा क्रिकेट; देख पाकिस्तान के छूटे पसीने

T20 World Cup 2026: पहले वार्म-अप मैच में USA ने इंडिया A के खिलाफ शानदार प्रर्दशन किया. उनके इस प्रर्दशन को देखकर दूसरी टीमें भी सतर्क हो गई होंगी.

Mobile Ads 1x1

 India A vs USA: भारत टी-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी कर रहा है. विश्व कप का आगाज सात फरवरी से होगा. सात फरवरी को ही टूर्नामेंट के पहले दिन भारत और यूएसए आमने-सामने होंगे. इससे पहले वार्म-अप मैच में USA ने इंडिया A के खिलाफ शानदार प्रर्दशन किया. उनके इस प्रर्दशन को देखकर दूसरी टीमें भी सतर्क हो गई होंगी, 239 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए USA ने 19.4 ओवर में 200 रन बना लिए.USA के लिए एंड्रीज गौस ने 31 बॉल पर 44 रन बनाए, जबकि संजय कृष्णमूर्ति ने सिर्फ 18 बॉल पर 41 रन की तेज पारी खेली. शुभम रंजने सबसे असरदार बॉलर रहे जिन्होंने 2 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 1 विकेट लिया. सौरभ नेत्रवलकर किफायती साबित हुए उन्होंने 4 ओवर में 33 रन दिए. USA का यह परफॉर्मेंस इसलिए भी अहम है क्योंकि इसी टूर्नामेंट में उन्होंने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 के लिए क्वालिफाई किया था. इसलिए उनके परफॉर्मेंस को दूसरी टीमों के लिए चेतावनी माना जा रहा है.

तिलक वर्मा की वापसी से मिली राहत 

हालांकि इंडिया A ने मैच 38 रन से जीत लिया. जिससे इंडियन टीम मैनेजमेंट को राहत मिली.खासकर तिलक वर्मा की फिटनेस को लेकर. पहले बैटिंग करते हुए इंडिया A ने वही अग्रेसिव अप्रोच अपनाया जो अब सीनियर टीम की पहचान बन गया है. नारायण जगदीशन ने शानदार सेंचुरी बनाई. उन्होने 55 बॉल पर 104 रन की शानदार पारी खेली. उन्होने अपने इस पारी  में 11 चौके और पांच लंबे छक्के शामिल थे.

गेंद से रवि बिश्नोई का इम्पैक्ट

रवि बिश्नोई ने दूसरी इनिंग में तीन विकेट लेकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की. अगर वाशिंगटन सुंदर बाहर होते हैं. तो बिश्नोई को उनकी जगह लेने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

तिलक वर्मा ने फिटनेस कन्फर्म की

सबसे ज्यादा ध्यान तिलक वर्मा की वापसी पर था जो पेट के निचले हिस्से की सर्जरी से लौटे हैं. उन्होंने बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तीन हफ्ते का ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रोग्राम पूरा किया था. अब जब तिलक नंबर 3 पर वापसी के लिए तैयार हैं, तो खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन पर अब खतरा मंडरा रहा है. ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में जगह लगभग पक्की मानी जा रही है.

MORE NEWS