Live
Search

 

Home > Posts tagged "indiad hihest grossing war film"
Tag:

indiad hihest grossing war film

More News

Home > Posts tagged "indiad hihest grossing war film"

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान, ‘उरी’ से लेकर ‘फाइटर’ तक को चटाई धूल; बनी अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म

Border 2: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है. बताया जा रहा है के ये फिल्म कमाई के मामले में सबसे बड़ी इंडियन वॉर फिल्म बन गई है.

Mobile Ads 1x1

Border 2 Box Office: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बीते रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर से दहाड़ लगाई. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसने ‘उरी’, ‘फाइटर’ और ‘केसरी’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन वॉर फिल्म बन गई है. देखें अन्य फिल्मों का रिकॉर्ड. 

‘बॉर्डर 2’ की हुई कितनी कमाई?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी. इसके बाद पहले रविवार को इसने 54.5 करोड़ रुपये कमा डाले. इतना ही नहीं 26 जनवरी के दिन इस फिल्म ने 59 करोड़ रुपये कमाकर इतिहास रच दिया था. ‘बॉर्डर 2’ ने बीते सोमवार यानी कि 11वें दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 281 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसके अलावा फिल्म ने वर्ल्डवाइड 374 करोड़ रुपये  से अधिक कमा लिए हैं. 

इन फिल्मों का ‘बॉर्डर 2’ ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारतीय हिंदी सिनेमा में वॉर आधारित देशभक्ति फिल्में अक्सर बनती रहती हैं. लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को धूल चटा दी है. 2019 में रिलीज हुई विक्की कौशल अभिनीत ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने वर्ल्डवाइड 342 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ‘फाइटर’ ने 2024 में दुनिया भर में 344 करोड़ कमाए. अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ ने 202 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से देखा जाए, तो ‘बॉर्डर 2’ ने सभी फिल्मों को वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. यानी कि ये कहा जा सकता है कि ‘बॉर्डर 2’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वॉर फिल्म बन गई है. 

इन फिल्मों को भी पछाड़ा

‘बॉर्डर 2’ ने कमाई के मामले में देशभक्ति और सैन्य पृष्ठभूमि पर बनी कई चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.  बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह ‘बॉर्डर’ (3.7 करोड़), ‘लक्ष्य’ (40 करोड़), ‘एलओसी कारगिल’ (29.76 करोड़), ‘पलटन’ (10.22 करोड़), ‘इक्कीस’ (41.65 करोड़) और ‘120 बहादुर’ (24 करोड़) जैसी फिल्मों से कहीं आगे निकल चुकी है.

MORE NEWS