Indian Premier League 2026 Ekana Stadium Water Price Issue: यह मामला केवल एक व्यक्तिगत विवाद नहीं, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों के हनन का एक संगठित प्रयास है आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों में वेंडर्स भारी भरकम लाइसेंस फीस का हवाला देकर दर्शकों से मनमानी कीमत वसूलते हैं, जो कि लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट के तहत अवैध है गर्मी के मौसम में पानी एक मूलभूत आवश्यकता है, इसे 'प्रीमियम' वस्तु बनाकर बेचना मानवाधिकारों और उपभोक्ता सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है, लखनऊ के इन युवाओं ने यह साबित किया कि उपभोक्ता अब जागरूक है उन्होंने ना केवल विरोध किया, बल्कि इस पूरी 'लूट' को कैमरे में कैद कर सबूत के तौर पर पेश किया,दर्शकों ने बीसीसीआई (BCCI), आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि स्टेडियम के भीतर 'फिक्स्ड रेट' की दुकानों पर नजर रखने के लिए एक विशेष निगरानी टीम तैनात की जाए, इस विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अन्य दर्शक भी युवाओं का साथ देते नजर आ रहे हैं..