सोशल मीडिया पर बिहार का एक अतरंगी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री ट्रेन के अंदर अपना निजी पोर्टेबल कूलर लगाकर चैन की नींद सोता नजर आ रहा है, भीषण गर्मी और ट्रेन की उमस से बचने के लिए शख्स ने जो 'नेक्स्ट लेवल जुगाड़' लगाया, उसने नेटिजन्स को दो गुटों में बांट दिया है, जहां कुछ लोग इसे भारतीय दिमाग की क्रिएटिविटी बता रहे हैं, वहीं कई लोग रेल सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं, भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में इस तरह के भारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना ना केवल दूसरों के लिए असुविधाजनक है, बल्कि शॉर्ट-सर्किट जैसी बड़ी दुर्घटना को भी न्योता दे सकता है, यह वीडियो अब एक गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या अपनी निजी सुख-सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन के नियमों की धज्जियां उड़ाना सही है?