Pappu Kumar Motihari Bihar Honest Auto Driver: यह घटना हमें याद दिलाती है कि ईमानदारी का कोई मोल नहीं होता और यह किसी भी राज्य या क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर है, दिल्ली जैसे शहर में जहां कीमती सामान खोने पर मिलने की उम्मीद ना के बराबर होती है, वहां पप्पू कुमार का खुद वापस आना उनकी महानता को दर्शाता है, पप्पू कुमार ने अपनी इस हरकत से उन रूढ़ियों को तोड़ा है जो अक्सर बिहार के लोगों के प्रति बनाई जाती हैं, लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं— बिहार की मिट्टी में ही ईमानदारी है, फोन लौटाना एक बात है लेकिन सामने से दिए जा रहे इनाम को ठुकरा देना यह साबित करता है कि पप्पू कुमार के लिए 'संतोष' और 'ईमान' से बड़ा कोई धन नहीं है, इस खबर को हजारों लोग शेयर कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस व स्थानीय प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे नेक दिल इंसानों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाना चाहिए.