IPS K.K. Bishnoi Wedding Mantra Video: यह वीडियो प्रशासनिक अधिकारियों की एक नई और सकारात्मक छवि प्रस्तुत करता है, अक्सर अधिकारियों को केवल फाइल और कानून तक सीमित माना जाता है, लेकिन आईपीएस बिश्नोई ने दिखाया कि वे अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक शिक्षाओं के प्रति भी सजग हैं, जिस सहजता से वे कठिन संस्कृत श्लोकों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं, वह उनके अध्ययन और संस्कारों को दर्शाता है, लोग इस वीडियो को 'प्राउड मोमेंट' बता रहे हैं कई यूजर्स ने लिखा कि "एक अधिकारी जब अपनी संस्कृति का सम्मान करता है, तो वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है, आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई की इस 'मास्टरी' ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट पर हीरो बना दिया है.