Mumbai Musical Road: जापान और अमेरिका की तर्ज पर अब मुंबई में देश की पहली 'म्यूजिकल रोड' (Musical Road) तैयार की गई है,इस खास सड़क पर जैसे ही गाड़ियां एक निश्चित रफ्तार से गुजरती हैं, टायरों और सड़क के बीच होने वाले फ्रिक्शन से 'जय हो' गाने की धुन सुनाई देती है, यह इंजीनियरिंग का एक अनोखा कमाल है, जहां सड़क की सतह पर खास तरह के 'ग्रूव्स' (खांचे) बनाए गए हैं, पर ध्यान दे इस खास बात का अगर आप सही स्पीड पर हैं, तो आपकी गाड़ी खुद-ब-खुद ऑस्कर विनिंग धुन 'जय हो' छेड़ देगी.