Jaipur Jal Mahal Foreign Tourist Harassment 2026: यह घटना भारत के पर्यटन उद्योग के लिए एक 'अलार्म बेल' (Alarm Bell) है, हम एक तरफ 'बूस्ट टूरिज्म' की बात करते हैं और दूसरी तरफ हमारे सबसे बड़े हॉटस्पॉट्स पर विदेशी मेहमानों को डराया और सहमाया जा रहा है, जल महल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में डेडीकेटेड 'टूरिस्ट पुलिस' की गैर-मौजूदगी ने उपद्रवियों के हौसले बुलंद कर दिए हैं, पर्यटकों को घेरना और उनकी मर्जी के बिना उन्हें कैमरों में कैद करना एक तरह का मानसिक उत्पीड़न है, यह व्यवहार 'हॉस्पिटैलिटी' नहीं, बल्कि 'इंटिमिडेशन' (डराना) है विदेशी सैलानी अक्सर ऐसी यादें लेकर वापस जाते हैं जो इंटरनेट के माध्यम से करोड़ों लोगों तक पहुंचती हैं, एक नकारात्मक वीडियो भारत को 'ट्रैवल डेस्टिनेशन' के रूप में ब्लैकलिस्ट करवा सकता है, जनता अब चुप बैठने को तैयार नहीं है मांग की जा रही है कि वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जाए और उन पर ऐसी कार्रवाई हो जो भविष्य के लिए एक मिसाल बने. पर्यटन स्थलों पर पुलिस की दृश्यता (Visibility) बढ़ाना और स्थानीय लोगों को संवेदनशील बनाना अब अनिवार्य हो गया है.