Chitrangda Singh Jaipur Times Fashion Week 2026: अर्चना कोचर का यह शो भारतीय वस्त्रों के गौरव और पूरी दुनिया के फैशन ट्रेंड्स के बीच एक जोड़ की तरह था, अर्चना कोचर ने इस बार भी अपनी सिग्नेचर स्टाइल को बरकरार रखा, जिसमें बनारस के बुने हुए ब्रोकेड गुजरात के कच्छ जिले की जटिल मिरर वर्क कढ़ाई और बंगाल के हैंडलूम जामदानी का बखूबी इस्तेमाल किया गया था, चित्रांगदा अपनी 'टाइमलेस ब्यूटी' और मजबूत व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं, रैंप पर उनकी वॉक ने कलेक्शन के 'क्वाइट पावर' वाले सार को पूरी तरह से चरितार्थ किया, न्यूयॉर्क फैशन वीक में अपनी पहचान बनाने के बाद, अर्चना ने जयपुर के इस मंच पर भी अपनी वही वैश्विक दृष्टि पेश की, जिसने बॉलीवुड के बड़े नामों को हमेशा आकर्षित किया है, कलेक्शन में पेस्टल रंगों के साथ-साथ चमकीले रंगों का भी प्रयोग किया गया था, जो आधुनिक नारी की विविधता और उसकी जड़ों के प्रति सम्मान को दर्शाता है.