Jangipur Murshidabad Ram Navami Violence 2026: जंगीपुर की यह घटना क्षेत्र में बढ़ती सांप्रदायिक संवेदनशीलता और चुनावी माहौल के बीच एक बड़ी चुनौती है बताया जा रहा है कि हरे झंडे के ऊपर उसे लगाए जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया साथ ही, मस्जिद के पास बज रहे तेज संगीत ने भी तनाव को हवा दी, फूलतला चौराहे के पास की कई फल और कपड़ों की दुकानों को आग लगा दी गई, वीडियो फुटेज में भीड़ को दुकानों से सामान निकालते और सड़क पर फेंकते देखा गया है पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, मुर्शिदाबाद के DIG अजीत सिंह यादव खुद मौके पर मौजूद हैं इलाके में BNSS की धारा 163 पूर्व में धारा 144 लागू कर दी गई है ताकि भीड़ इकट्ठा ना हो सके,बीजेपी ने इसे हिंदुओं पर हमला और 'सुनियोजित साजिश' बताया है, जबकि स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने इसे शांति भंग करने की कोशिश करार देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, मुर्शिदाबाद का इतिहास पिछले कुछ वर्षों में ऐसी हिंसाओं से भरा रहा है (जैसे 2024 और 2025 की घटनाएं), जो प्रशासन की विफलता की ओर इशारा करता है.