Live
Search

 

Home > Posts tagged "JKBOSE Result"
Tag:

JKBOSE Result

More News

Home > Posts tagged "JKBOSE Result"

JKBOSE Result 2026 Declared: जम्मू और कश्मीर बोर्ड 11वीं रिजल्ट jkresults.nic.in पर जारी, 83.27% छात्र पास

JKBOSE 11th Result 2026 Declared: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ने कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक jkresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Mobile Ads 1x1

JKBOSE 11th Result 2026 Declared: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने क्लास 11वीं का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. हायर सेकेंडरी पार्ट-I (क्लास 11) सेशन एनुअल रेगुलर 2025 (अक्टूबर-नवंबर) परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in के साथ-साथ jkresults.nic.in पर भी उपलब्ध है.

छात्र जो लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब प्रक्रिया बेहद आसान है. उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://jkresults.nic.in/ के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं. 

JKBOSE 11th Result 2026 ऐसे करें चेक

JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
होम पेज पर “JKBOSE Class 11 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी.
सबमिट पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
रिजल्ट को ध्यान से जांचें और डाउनलोड करें.
भविष्य के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी जरूर रखें.

83.27% रहा पास प्रतिशत

ग्रेटर कश्मीर की रिपोर्ट के अनुसार इस साल JKBOSE क्लास 11 परीक्षा में कुल 83.27 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. यह आंकड़ा बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक डेटा पर आधारित है और पिछले वर्षों की तुलना में संतोषजनक प्रदर्शन को दर्शाता है.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, कश्मीर और जम्मू के विंटर जोन से कुल 81,573 छात्र क्लास 11 की परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 67,932 छात्रों ने सफलता हासिल की है। यह परीक्षा राज्यभर में लगभग 760 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

कश्मीर और जम्मू में परीक्षा केंद्रों की स्थिति

परीक्षा केंद्रों की बात करें तो इनमें से 574 केंद्र कश्मीर संभाग में और 186 केंद्र जम्मू संभाग में बनाए गए थे. बोर्ड ने परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष आयोजन के लिए विशेष इंतज़ाम किए थे, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मार्क्स और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें. किसी भी तरह की गलती या तकनीकी समस्या होने पर तुरंत अपने स्कूल या JKBOSE अधिकारियों से संपर्क करें. आगे की अपडेट्स, री-इवैल्यूएशन या अन्य नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

MORE NEWS