UP Police Bathroom Incident Viral Video: यह घटना दिखाती है कि कैसे सत्ता और वर्दी का नशा कुछ अधिकारियों को बुनियादी मानवीय मर्यादाओं को भुलाने पर मजबूर कर देता है, किसी भी कानूनी आदेश या 'स्टे' को तामील कराने का एक तरीका होता है, एक महिला के नहाते समय उसके निजी स्थान में प्रवेश करना किसी भी कानून के तहत जायज नहीं ठहराया जा सकता, महिला ने वीडियो में बताया की दारोगा यादव का यह कहना कि वे 'स्टे' लेकर आए हैं, उनकी कानून के प्रति संवेदनहीनता को दर्शाता है, स्टे ऑर्डर की तामील सार्वजनिक स्थान पर या घर के मुखिया की मौजूदगी में होनी चाहिए थी, ना कि बाथरूम के अंदर मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद आरोपी दारोगा दिनेश चंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, दारोगा जी के नाम से वायरल इस वीडियो पर लोग मुख्यमंत्री और डीजीपी से मांग कर रहे हैं कि ऐसे अधिकारियों को केवल सस्पेंड नहीं, बल्कि बर्खास्त किया जाना चाहिए.