दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में करण औजला (Karan Aujla) का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था, तभी एक ऐसा सरप्राइज मिला जिसकी किसी ने एक्सपेक्ट भी नहीं की थी, अपनी धाकड़ गायकी के लिए मशहूर करण ने अचानक सलमान खान का सुपरहिट गाना 'ओ जाने जाना' गाना शुरू कर दिया, करण ने इस गाने को अपने सिग्नेचर स्टाइल और म्यूजिक बीट्स के साथ ऐसा मिक्स किया कि दिल्ली की सर्दी में भी गर्मी बढ़ गई, सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, औजला के इस अंदाज ने ना केवल उनके अपने फैंस को शॉक कर दिया, बल्कि सलमान खान के चाहने वालों का भी दिल जीत लिया, लोग कह रहे हैं कि यह इस साल का सबसे क्रेजी और मेमोरेबल मोमेंट है, क्या औजला अब बॉलीवुड में भी बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं?