उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सांगाठेड़ा गांव में एक अंतरधार्मिक प्रेम कहानी ने सांप्रदायिक और पारिवारिक तनाव पैदा कर दिया है, हिंदू युवती कशिश और मुस्लिम युवक आजम पिछले एक साल से प्रेम संबंध में हैं और हाल ही में घर छोड़कर भाग गए, कशिश के परिवार ने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताते हुए आजम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है इस बीच, कशिश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सनसनी मचा दी है, वीडियो में वह साफ कह रही है कि वह आजम के साथ अपनी मर्जी से आई है और उसे किसी ने मजबूर नहीं किया, कशिश ने आरोप लगाया है कि उसके फूफा, अंकल और भाई उसे जान से मारने पर आमादा हैं, प्रेमी जोड़े ने अब पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है, जबकि पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है.