Raghunath Temple Reopening after 36 Years On Ram Navami: श्रीनगर में राम नवमी का यह आयोजन घाटी में लौटती सामान्य स्थिति और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का एक सशक्त प्रतीक है, इस मंदिर का निर्माण 19वीं शताब्दी में महाराजा गुलाब सिंह ने शुरू कराया था, पिछले कुछ वर्षों से 'स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट' और मंदिर समिति के प्रयासों से इसका जीर्णोद्धार किया जा रहा था, 36 साल बाद यहां 'हवन' और 'पूर्ण आरती' का आयोजन हुआ, भव्य शोभायात्रा (Shobha Yatra) इस्कॉन (ISKCON) और स्थानीय समितियों के सहयोग से निकाली गई यह यात्रा श्री कथलेश्वर मंदिर से शुरू होकर पारंपरिक रास्तों से गुजरी, रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों और भजन गाती महिलाओं ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया, स्थानीय कश्मीरी मुस्लिमों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया और अपने पंडित भाइयों को बधाई दी, यह दृश्य 'कश्मीरियत' की उस पुरानी पहचान को फिर से जीवंत करता दिखा, जहां सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शरीक होते थे,उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जनता को राम नवमी की शुभकामनाएं दीं, सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पुलिस और CRPF के जवानों ने सुनिश्चित किया कि उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि कश्मीर की आत्मा और उसकी साझा विरासत के पुनर्जीवित होने का उत्सव है.