Khajuraho Dance Festival: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मौजूद मशहूर खजुराहो में 20 फरवरी से 52वें नृत्य महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. साथ ही आपको बता दें कि यह प्रोग्राम हर साल होता है और इसमें भारत के सबसे अच्छे नाचने वाले कलाकार अपनी कला दिखाते हैं. इसी के साथ इस बार भी खजुराहो के पुराने और सुंदर मंदिरों के सामने यह उत्सव मनाया जा रहा है. 20 फरवरी की शाम को इस प्रोग्राम का बहुत ही खूबसूरती से उद्घाटन किया गया. और अगले सात दिनों तक यहां हर शाम अलग-अलग तरह के शास्त्रीय नृत्य (Classical Dance) देखने को भी मिलेंगे। यहां न केवल भारत से बल्कि दुनिया भर से लोग इस मेले को देखने आते हैं. इस बार बच्चों के लिए भी कुछ खास प्रोग्राम रखे गए हैं और साथ ही पुराने और हाथ से बनी चीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है.