बॉलीवुड की सबसे फिट डीवा कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने रियलिटी शो 'The 50' के मंच पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा राज खोला है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, काफी समय से कृष्णा की लव लाइफ को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब उन्होंने खुद चुप्पी तोड़ दी है, कृष्णा ने बताया कि वह अफगानी एमएमए (MMA) फाइटर अब्दुल अजीम बदख्शी (Abdul Aazmi Bakshi) के साथ गहरे प्यार में हैं इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे दोनों मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं, शो के दौरान जब उनसे उनके 'सीक्रेट पार्टनर' के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बिना झिझके अब्दुल का नाम लिया और बताया कि कैसे एक अनजान देश के शख्स के साथ उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई, इस खुलासे के बाद फैंस यह जानने को बेताब हैं कि क्या जैकी श्रॉफ ने भी इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी है?