Kuldeep Yadav Vanshika Reception: कुलदीप यादव ने अपने रिसेप्शन को एक 'ग्रैंड फिनाले' की तरह सेलिब्रेट किया, लखनऊ के सेंट्रम होटल में कल रात जो नज़ारा दिखा, वह किसी सपने से कम नहीं था, कुलदीप काले रंग के बंद गले के सूट में किसी राजकुमार की तरह लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी वंशिका क्रीम कलर की स्टोन वाली साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं, रिसेप्शन की सबसे खास बात रही कुलदीप का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति सम्मान, जहां उन्होंने झुककर सीएम के पैर छुए, वहीं टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का कुलदीप को गले लगाना इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, रवींद्र जडेजा और अन्य क्रिकेटरों की मौजूदगी ने शाम में चार चांद लगा दिए, दिल्ली से खास तौर पर मंगाई गई विंटेज रोल्स-रॉयस कार ने इस रिसेप्शन को 'इंटरनेट की सबसे बड़ी खबर' बना दिया है.