Live
Search

 

Home > Posts tagged "Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 2 February"
Tag:

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 2 February

More News

Home > Posts tagged "Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spoiler 2 February"

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ Spoiler: मौत से लड़ेगा मिहिर, पति को देख तुलसी की भी अटकेंगी सांसें! सीरियल का धमाकेदार ट्विस्ट मचाएगा बवाल

‘KSBKBT 2’ Maha Twist Today Episode: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इस समय हाई वॉल्टेज ड्रामा लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा हैं. शो के अपकमिंग ट्विस्ट लोगों के होश उड़ा रहे हैं. सीरियल के आने वाले एपिसोड मां आप देखेंगे कि तुलसी मिहिर को बरबाद होने से बचाएगी और अपने सारे पैसे उसकी फैक्ट्री में लगा देगी, इसी के साथ तुलसी विरानी हाउस में दोबारा वापसी करने वाली है, जिससे ऩयना का दिमाग खराब होने वाला है.

Mobile Ads 1x1

‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ Spoiler 2 Feb 2026:  स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाला स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का फेमस टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस समय अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स के साथ टीवी पर जमकर धमाल मचा रहा हैं, शो की TRP में नंबर वन बनाने के लिए मेकर्स खूब पापड़ बेल रहे हैं. एकता कपूर (Ekta Kapoor) के फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में अब तक आपने देखा कि तुलसी अपनी साडियों का ऑर्डर पूरा कर लेती है और उसे और 10 लाख पावर हैंडलूम साड़ियों का ऑर्डर मिलता है. यह खबर सुनते ही मिहिर खुशी से झूमने लगता है, लेकिन नॉयन का दिमाग खराब हो जाता हैं, क्योंकि उसकी सारी प्लानिंग पर पानी फिर जाता है. वृंदा और अंगद भी तुलसी को बधाई देते हैं. तुलसी, अजय को फोन करती है और कहती है कि इतना बड़ा ऑर्डर पूरा करने के लिए उसे बड़ी फैक्ट्री चाहिए. अजय, मिहिर की फैक्ट्री का सुझाव देता है. लेकिन तुलसी मना कर देती है.

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का धमाकेदार ट्विस्ट मचाएगा बवाल (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler Today Episode 2 February)

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के पॉपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में आपको आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिहिर को पता चलेगा कि उनकी फैक्ट्री नीलाम होने वाली है, वह खुद से सवाल करेगा  कि आखिर बिजनेस में गलती कहां हुई है। मिहिर कहेगा की तुलसी ऐसा नहीं होने देगी, वो मेरी कंपनी को बचा लेगी. अजय मिहिर से मिलेगा और फैक्ट्री को दोबारा शुरू करने की बात कहेगा। मिहिर भी इस डील के लिए हामी भर देता है और तुलसी के साथ काम करने को तैयार हो जाएगा.

मौत से लड़ेगा मिहिर, तुलसी की भी अटकेंगी सासे (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 In Latest Episode 2 February 2026)

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड के अपकमिंग ट्विस्ट में आपको देखने को मिलेगा की  तुलसी भी मिहिर के साथ काम करने के लिए तैयार हो जाएगी और उसकी कंपनी बना लेगी, लेकिन तुलसी कहेगी की वो यह सब मिहिर के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे ऋतिक के लिए कर रही है, वो उसे टूटते हुए नहीं देख सकती है. लेकिन अंगद अपनी मां तुलसी को रोकने की कोशिश करेगा. तुलसी का यह बड़ा फैसला विरानी फैक्ट्री की नीलामी भी रोक देगा है. ऐसे में ऋतिक को नई उम्मीद मिलेगी. तुलसी अपने पैसे मिहिर के बिजनेस को बचाने में लगाने वाली है, इसके बाद शांति निकेतन में तुलसी  की जबरदस्त वापसी भी होने वाली है, तुलसी की वापसी नॉयना को बिल्कुल हजम नहीं होने वाली है, वो फिर से मिहिर और तुलसी को अलग करने के लिए घटिया चाल चलने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एकता कपूर (Ekta Kapoor) के टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT 2) में मिहिर का जबरदस्त एक्सिडेंट भी दिखाया जाएगा, जिसकी वजह से वो मौत की कगार पर आ पहुंचेगा. अपने पति को मौत से लड़ता देख तुलसी की भी सासे अटकने लगेगी.

MORE NEWS