जापान के टोक्यो में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) जब जापानी बच्चों से मिले, तो वहां के छात्रों ने उन्हें अपनी हिंदी भाषा के ज्ञान से हैरान कर दिया, जापानी स्कूली बच्चों ने ना केवल सीएम योगी का स्वागत किया, बल्कि अपना परिचय भी 'शुद्ध और स्पष्ट हिंदी' में दिया, "मेरा नाम... है" और "आपसे मिलकर खुशी हुई" जैसे वाक्यों को जापानी लहजे में सुनकर मुख्यमंत्री खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाए, उन्होंने बच्चों के साथ काफी समय बिताया और उनकी मेहनत की सराहना की, यह मुलाकात ना केवल कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भारतीय संस्कृति और भाषा का प्रभाव दुनिया भर में, खासकर जापान जैसे देशों में किस कदर बढ़ रहा है.