आज दिल्ली की एक अदालत ने शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल (Arwind Kejriwal), मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और अन्य को बड़ी राहत देते हुए उन्हें आरोपों से मुक्त (Discharge) कर दिया है, जैसे ही यह खबर आई, अरविंद केजरीवाल अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके,मीडिया के सामने बात करते हुए उनकी आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, उन्होंने अपने पुराने साथी मनीष सिसोदिया को गले लगाया और उनके कंधे पर सिर रखकर काफी देर तक रोते रहे, केजरीवाल ने रुंधे गले से कहा कि उन्हें और उनके परिवार को बहुत प्रताड़ित किया गया और टीवी पर उन्हें जानबूझकर 'भ्रष्ट' दिखाया गया, उन्होंने दावा किया कि उनकी 'कट्टर ईमानदारी' की जीत हुई है, यह भावनात्मक वीडियो अब पूरे देश में वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है.