Shilpa Shetty Trolling: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक पुराना वीडियो खूब तेजी से सर्कुलेट हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी नाराजगी जाहिर करते दिख रहे हैं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा को यह तक नहीं पता कि 'रिपब्लिक डे' को हिंदी में क्या कहते हैं, हैरान करने वाली बात यह है कि शिल्पा को 'गणतंत्र दिवस' शब्द को सही तरह से बोलना (Pronunciation) तक नहीं आ रहा हैं, जिसे देख सोशल मीडिया के यूजर्स बुरी तरह से भड़क उठे. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शिल्पा हर एक लाइन किसी से पूछकर बोल रही हैं, उनके चेहरे पर राष्ट्रीय पर्व के प्रति इस अज्ञानता को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि जिन सितारों को करोड़ों लोग अपना आदर्श मानते हैं, उन्हें देश के सबसे जरूरी दिनों की मामूली जानकारी भी नहीं मालूम, कई यूजर्स ने तो यह तक कह दिया की इन सितारों को जब इतनी मामूली चीजें नहीं आती तो यह इंडस्ट्री में कैसे टिके हैं.