उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने बेशर्मी और अतरंगी फैशन के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार सीधे 'बेकरी' को ही अपने बदन पर उतार लिया है जी हां, यकीन करना मुश्किल है लेकिन उर्फी ने इस बार असली क्रीम और स्पंज वाले केक की ड्रेस पहनकर सड़क पर कोहराम मचा दिया, ब्लैक करंट से सजी इस ड्रेस में उर्फी ने ना सिर्फ अपनी 'मिठास' दिखाई, बल्कि उन्होंने पैपराजी के सामने अपनी ड्रेस से पीस निकालकर खुद भी खाया और वहां मौजूद लोगों को भी अपनी ड्रेस का स्वाद चखाया, इस 'खाने वाले' अवतार को देखकर लोगों का दिमाग सुन्न हो गया है, कोई इसे पब्लिसिटी का सबसे गिरा हुआ तरीका कह रहा है, तो कोई कह रहा है कि अब उर्फी को पहनने के लिए कपड़े कम पड़ गए जो उन्होंने खाने की बर्बादी शुरू कर दी, यह 'शुगर कोटेड' ड्रामा अब तक का सबसे बड़ा धमाका है.