टेलीविजन की सबसे चहेती जोड़ी अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने हाल ही में एक ऐसी शाम बिताई, जो शांति और खुशियों को बिखेरती हुई नजर आई, आपको बता दें कि यह मौका अली गोनी के जन्मदिन का था. जिसे यह जोड़ी ने एक खास इफ्तार पार्टी के जरिए सभी बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को इखट्टा किया. अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने न केवल अपने दोस्ती को बुलाया, बल्कि इस पाक महीने में दुआओं को शामिल करके इस विशेष दिन को भी यादगार बनाया. यह पार्टी में मनोरंजन की दुनिया के बड़े-बड़े सितारों ने भी हिस्सा लिया, जिससे यह शाम हसीन हो गई. जैस्मिन ने इस मौके पर एक परफेक्ट होस्ट की भूमिका निभाई, जबकि अली की मुस्कान उनकी खुशी को दर्शाती हुई नजर आई, सोशल मीडिया पर यह सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिन्हें फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं, अली ने यहां अपने विशेष दिन के लिए सभी को शुक्रिया अदा किया और इस शाम को प्यार और भाईचारे का प्रतीक बताया.