Rouble Nagi Global Teacher Prize 2026: मुंबई एयरपोर्ट पर आज एक अनोखा और जुनून का नजारा देखने को मिला, जब 'ग्लोबल टीचर प्राइज' की विजेता रूबल नागी (Rouble Nagi) विदेश से सम्मान पाकर भारत लौटीं, तो उनके स्वागत के लिए बच्चों की भारी भीड़ जमा हो गई, बच्चों ने तालियों और नारों के साथ अपनी पसंदीदा टीचर का अभिनंदन किया, यह नजारा गवाही दे रहा था कि रूबल नागी ने सिर्फ अवार्ड नहीं, बल्कि हजारों बच्चों का भविष्य और दिल जीता है, सोशल मीडिया पर इस इमोशनल रीयूनियन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.