दिल्ली के JLN स्टेडियम में करण औजला (Karan Aujla) का शो देखने आए हजारों फैंस के लिए रात सिर्फ म्यूजिक की नहीं, बल्कि महंगाई और लाचारी की भी रही, शिकायतें आ रही हैं कि स्टेडियम के बाहर वेंडर्स ने ₹20 वाली पानी की साधारण बोतल ₹100 (5 गुना दाम) में बेची लंबी कतारें, भारी भीड़ और गर्मी के बीच प्यासे फैंस के पास कोई और रास्ता नहीं था, पानी जैसी बुनियादी जरूरत को लग्जरी आइटम बनाकर बेचा गया, सोशल मीडिया पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर खुलेआम हो रही इस लूट पर लगाम लगाने वाला कौन है? क्या इवेंट ऑर्गेनाइजर्स और प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ गेट के अंदर तक है? फैंस का कहना है कि यादगार शाम बनाने आए लोगों को एक्सप्लॉइट करना शर्मनाक है.