Rohit Shetty House Firing: शनिवार, 31 जनवरी 2026 की रात जुहू स्थित रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर 'शेट्टी टॉवर' पर दो बाइक सवार हमलावरों ने 4-5 राउंड फायरिंग की, घटना के वक्त रोहित शेट्टी घर के अंदर ही मौजूद थे, हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है, फॉरेंसिक टीमों ने बालकनी के कांच पर गोलियों के तीन निशान पाए हैं और मौके से खाली कारतूस बरामद किए हैं।, लॉरेंस बिश्नोई गैंग (शुभम लोनकर और आरज़ू बिश्नोई) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है और इसे महज एक 'ट्रेलर' बताते हुए रोहित शेट्टी को उनके काम में दखल ना देने की चेतावनी दी है.