Pushpa Style Liquor Smuggling: फिल्मी अंदाज में तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर आप भी कहेंगे— "इतना दिमाग लाते कहां से हैं? एक शख्स अपनी बाइक पर ढेर सारी कुर्सियां लादकर जा रहा था, लेकिन उन कुर्सियों के बीच बने खाली गैप में उसने बड़ी चालाकी से शराब की बोतलें छिपा रखी थीं, ऊपर से देखने पर यह किसी फर्नीचर वाले की सामान्य बाइक लग रही थी, लेकिन जब पुलिस ने इसे रोका, तो कुर्सियों के पीछे से जो 'खजाना' निकला, उसे देख सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं.