लखनऊ के जानकीपुरम थाने में एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती कानूनी रूप से शादी रही हो थी, जिसमें डॉक्यूमेंट का काम चल रहा था. इस बीच हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया. मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब एक महिला जो लड़की के पक्ष से है, ने पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी दे दी. महिला का आरोप है कि पुलिस दबाव बना रही है, बयान बदलवाने की कोशिश कर रही है और 'लव जिहाद' जैसे एंगल को हवा दे रही है.