Narnaul LPG Price Hike Protest: नारनौल (महेंद्रगढ़) में आज महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई हालिया बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मोदी सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय उनकी गाढ़ी कमाई 'वसूली' के रूप में छीन रही है, 60 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि को उन्होंने महिलाओं की रसोई पर सीधा हमला बताया, प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में पोस्टर और खाली सिलेंडर लेकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपना कड़ा विरोध पहुंचाया, महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि यह जनविरोधी फैसला तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो वे इस आंदोलन को पूरे हरियाणा में गांव-गांव तक ले जाएंगी.