Ludhiana Open Sewer Accident March 2026: यह घटना शहरी प्रशासन की उस संवेदनहीनता को उजागर करती है जहां इंसानी जान की कीमत एक 'ढक्कन' से भी कम समझी जाती है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह गड्ढा पिछले कई दिनों से खुला पड़ा था और कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने इसे ढकने या चेतावनी बोर्ड लगाने की जहमत नहीं उठाई, सीवरेज में जहरीली गैसों और गहरे पानी का खतरा होता है अगर लोग समय पर मदद के लिए ना पहुंचते, तो यह हादसा एक बड़ी त्रासदी में बदल सकता था, लुधियाना जैसे 'स्मार्ट सिटी' प्रोजेक्ट वाले शहर में सड़कों की ऐसी हालत बड़े-बड़े दावों की हवा निकालती है, पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग के खिलाफ 'आपराधिक लापरवाही' (Criminal Negligence) का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.