आज यानी 3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, आसान शब्दों में कहें तो, आज पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेगी, जिससे चांद का रंग गहरा लाल या 'ब्लड मून' जैसा दिखाई देगा, यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:47 बजे खत्म होगा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसका सूतक काल सुबह 6:20 बजे से ही शुरू हो चुका है, इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं और कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता, यह ग्रहण विशेष रूप से सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जिन्हें अगले एक महीने तक अपने करियर और सेहत का खास ख्याल रखना होगा.