Beed Exam Cheating Drone Footage: महाराष्ट्र के बीड जिले के चौसाला में 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान नकल का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां छात्र अंदर पेपर लिख रहे थे और बाहर उनके माता-पिता और दोस्त 'स्पाइडर-मैन' की तरह खिड़कियों से लटके हुए थे ताकि वे बच्चों को नकल की पर्चियां (चिट) उन स्टूडेंट्स तक पंहुचा सकें, शिक्षा विभाग ने इस बार कड़ी निगरानी के लिए ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल किया, जिसके फुटेज में यह सारी धांधली कैद हो गई, अब प्रशासन इस संगठित नकल गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.