Live
Search

 

Home > Posts tagged "Margashirsha Purnima Date"
Tag:

Margashirsha Purnima Date

More News

Home > Posts tagged "Margashirsha Purnima Date"

4 या 5 दिसंबर, कब है मार्गशीर्ष पूर्णिमा? जानें सहीं डेट और सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

Margashirsha Purnima Date 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद खास बताया गया हैं, इस इस दिन स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, चलिए जानते हैं यहां कि मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा कब है और इस दिन क्या उपाय करने चाहिए.

Mobile Ads 1x1

When Is Margashirsha Purnima 2025? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा तिथि बेहद खास मानी जाती है. इस दिन लोग व्रत करने के साथ  स्नान-दान भी करते हैं, कहा जाता है ऐसा करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. वहीं मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा को अत्यधिक शुभ और फलदायी माना जाता है.

मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा कब है (Margashirsha Purnima Date 2025)

हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 04 दिसंबर के दिन सुबह 08 बजकर 37 मिनट पर हो रही है और इसका समापन 05 दिसंबर के दिन सुबह 04 बजकर 43 मिनट पर हो रहा है. ऐसे में उदय तिथि के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत 04 दिसंबर के दिन किया जाएगा और इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मुहूर्त में पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ और फलदायी होता है. मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा के दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है. कहा जाता है ऐसा करने से ऊर्जा की शुद्धि  होती है और सौभाग्य का लाभ मिलता है. इसके अलावा इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ योगों बन रहे है, जिससे दान-पुण्य का प्रभाव भी कई गुना बढ़ जाएगा.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर क्या करें उपाय

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गया हैं, जिन्हें करने के बाद आपको धन प्राप्ती के मार्ग मिलते हैं, जीवन में तरक्की के अवसर भी प्राप्त होते हैं. ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत, पूजा के साथ दान भी जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है. 

उपाय:- 

  • इस मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा जरूर सुननी चाहिए, ऐसा करने से घर-परिवार में सुख, समृद्धि आती है और सौभाग्य बढ़ता है 
  • इस मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर चंद्र देव की आराधना करने से कुंडली में चंद्र दोष शांत होता है. 
  • इस मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तिल, गुड़, घी, कंबल, भोजन सामग्री या अपनी सामर्थ्य अनुसार धन का दान जरूर करना चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी खुश होती है और भाग्य चमकता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

MORE NEWS