छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद शॉकिंग वीडियो सामने आया है, जिसने जिला अस्पताल की साख पर बट्टा लगा दिया है, मातृ-शिशु अस्पताल (MCH) में डिलीवरी के बाद स्टाफ नर्सों द्वारा परिजनों से कथित रूप से "खर्चा-पानी" यानी पैसों की मांग की गई, वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे खुशियों के मौके पर गरीब परिजनों से जबरन वसूली की कोशिश की जा रही है, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और दो नर्सों को सस्पेंड कर दिया है, यह घटना दर्शाती है कि कैसे कुछ भ्रष्ट कर्मचारी सरकारी सुविधाओं को बदनाम कर रहे हैं, अब इस पूरे मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है.