उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदले और नफरत का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसने पुलिस और जनता दोनों को हिलाकर रख दिया है, एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी और हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए कत्ल के बाद ही एक वीडियो शूट किया, इस वीडियो में आरोपी ना केवल अपना जुर्म कबूल कर रहा है, बल्कि हाथ में हथियार लिए अपनी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है, सोशल मीडिया पर यह वीडियो बिजली की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी के चेहरे पर कानून का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा, आरोपी का दावा है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंधों ने उसे हत्यारा बना दिया है, यही ही नहीं बल्कि उसने ये भी का की उसे मौत का कोई डर नहीं, मेरठ पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी की तलाश तेज कर दी है, जबकि इलाके में इस 'डिजिटल कबूलनामे' से सनसनी फैल गई है.