Meerut Sarrafa Market Lawyer Assault 2026: यह घटना मेरठ के व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या के साथ-साथ लोगों के बीच बढ़ते असहिष्णु व्यवहार को भी दर्शाती है, मामूली कहासुनी के बाद व्यापारी ने जिस तरह कानून हाथ में लिया वह चिंताजनक है, वकील को जमीन पर गिराकर पीटना उसकी 'दबंग' मानसिकता को दर्शाता है पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो पुलिस जांच के लिए सबसे मजबूत सबूत है फुटेज में व्यापारी को हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है, मेरठ बार एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है वकीलों का कहना है कि यदि समाज के पढ़े-लिखे वर्ग के साथ सरेआम ऐसी घटना हो सकती है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है? पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन बाजार की संवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई सांप्रदायिक या वर्ग संघर्ष जैसी स्थिति पैदा ना हो.