Handpump In Middle Of Road Mirzapur: मिर्जापुर जिले की लापरवाही का एक ऐसा नमूना दिखा है जो किसी की जान पर बन सकता है, यहां एक महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया, जिस पर जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये खर्च हुए, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि सड़क के बिल्कुल बीचों-बीच एक पुराना हैंडपंप आज भी वैसे ही गड़ा हुआ है, बताया जा रहा है कि हैंडपंप पहले से वहां मौजूद था और सरकारी संपत्ति होने के कारण ठेकेदार ने उसे छूना भी जरूरी नहीं समझा, कागजी कार्रवाई और तालमेल की कमी के कारण अफसरों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और हैंडपंप को हटाए बिना ही उसके चारों ओर सड़क बना दी, अब रात के अंधेरे में यह हैंडपंप बाइक और कार सवारों के लिए 'मौत का जाल' साबित हो रहा है, स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या एक हैंडपंप को शिफ्ट करना करोड़ों की सड़क बनाने से ज्यादा मुश्किल था?