Live
Search

 

Home > Posts tagged "Mismatched Season 4"
Tag:

Mismatched Season 4

More News

Home > Posts tagged "Mismatched Season 4"

‘Good Bye Future Wife’, क्या सही में डिंपल और ऋषि की प्रेम कहानी होगी खत्म, मिसमैच्ड सीज़न 4 के बाद टूट जाएगा फैंस का दिल?

मिसमैच्ड सीज़न चार (Mismatched Season 4) को लेकर फैंस में काफी उत्साह (Excitement) देखने को मिल रहा है, लेकिन उन्हें साथ ही इस बात का भी डर है क्या डिंपल और ऋषि (Dimple and Rishi) सच में पूरी तरह से अलग हो जाएंगे.

Mobile Ads 1x1

Mismatched Season 4: नेटफ्लिक्स का सबसे ज्यादा पसंद करने वाला सीरीज ‘मिसमैच्ड’ एक बार पिर से सुर्खियां बटोर रहा है. हर सीज़न अपने साथ भावनाओं का एक नया बवंडर लेकर आता है. लेकिन, इस बार सीज़न 4 को लेकर दर्शकों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है. जहां, 4 को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वास्तव में डिंपल और ऋषि की प्रेम कहानी अपने अंत की तरफ बढ़ रही है? 

क्या खत्म हो जाएगी दोनों की प्रेम कहानी?

सीज़न 3 के अंत ने फैंस के लिए कई सवाल छोड़े थे, और आने वाले सीज़न में इन दोनों के बीच और भी ज्यादा दूरियां देखने की संभावना मिल सकती है. तो वहीं, डिंपल की महत्वाकांक्षाएं और ऋषि की सादगी, जो कभी एक-दूसरे को पूरा करती थीं, अब उनके बीच के संघर्ष की मुख्य वजह बनती जा रही है. ऋषि जहां एक गहरे जुड़ाव की तलाश में है, वहीं डिंपल का ध्यान अपने करियर और नई चुनौतियों पर पूरी तरह से केंद्रित है. ऐसा कहा भी जाता है कि जब प्राथमिकताएं बदलने लगती हैं. तो ज्यादा दिल टूटने की संभावना होती है. 

कैसे टूटेगा प्रशंसकों का दिल?

इस आखिरी सीज़न में दिल टूटने की संभावना केवल डिंपल और ऋषि तक सीमित नहीं है, बल्कि लेखकों ने एक तरह से इशारा दिया है कि इस बार चुनौतियां ज्यादा वास्तविक और कड़वी होते जाएंगी. इतना ही नहीं, लंबी दूरी का रिश्ता या करियर की वजह से पैदा हुई असुरक्षा उनके बीच एक ऐसी दीवार खड़ी कर सकती है जिसे गिराना नामुमकिन भी हो सकता है. 

इसके साथ ही कई नए चेहरों के आने से समीकरण पूरी तरह से बदल सकते हैं, जिससे दर्शकों का पसंदीदा जोड़ा ‘मिसमैच्ड’ की श्रेणी में स्थायी रूप से आ सकता है. तो वहीं, कभी-कभी प्यार करना ही काफी नहीं होता है. दरअसल, यह सीज़न दिखा सकता है कि कैसे दो लोग एक-दूसरे से प्यार करने के बावजूद साथ नहीं रह पाते क्योंकि उनकी मंजिलें पूरी तरह से अलग हो जाती है. 

भविष्य की धुंधली तस्वीर और कहानी का अंत 

क्या वे फिर से मिलेंगे? या क्या वे अपनी यादों के साथ ही आगे बढ़ने का फैसला लेंगे ? फैंस के मन में इस तरह के कई सवाल उठ रहे हैं. तो वहीं, सीज़न 4 का समापन केवल एक प्रेम कहानी का अंत नहीं, बल्कि डिंपल और ऋषि के वयस्क जीवन की वास्तविक शुरुआत हो सकता है. प्यार के साथ-साथ समझौते और बलिदान भी कई बार जरूरी होता यह आपको आने वाले सीज़न 4 में ही पता चल पाएगा. 

MORE NEWS